लाइव न्यूज़ :

EPFO Big Update: 3 करोड़ ग्राहक को फायदा?, यूपीआई के जरिये पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा, मार्च-अप्रैल 2026 में नया ऐप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2026 16:44 IST

EPFO Big Update: सदस्य अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस बनाए रखते हुए अपने ईपीएफ कोष का 75 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा सुरक्षित कर दिया जाएगा।बैलेंस का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रहना अनिवार्य है। शेष 25 प्रतिशत राशि 12 महीने बाद ही निकाली जा सकती है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार मार्च के अंत तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकती है, जिससे ग्राहक यूपीआई के माध्यम से भविष्य निधि की राशि निकाल सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारक इस साल अप्रैल में पेश होने वाले एक नए मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये यूपीआई (यूपीआई) भुगतान गेटवे का उपयोग करके अपने पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में पा सकेंगे। एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा सुरक्षित कर दिया जाएगा।

जबकि एक बड़ा हिस्सा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये बैंक खाते के माध्यम से निकासी के लिए उपलब्ध होगा। यह नया ईपीएफओ ऐप, जो उमंग ऐप से अलग होगा, ग्राहक के बैंक खाते से जुड़ा होगा। यह भीम ऐप और अन्य यूपीआई ऐप्स से भी जुड़ा होगा। अधिकारी ने बताया कि इससे ईपीएफओ ग्राहक ईपीएफओ में जमा राशि को अपने बैंक खातों में स्थानांतरित कर सकेंगे।

फिर यूपीआई के माध्यम से निकासी कर सकेंगे। वर्तमान में, ईपीएफओ से निकासी यूएएन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है, लेकिन यूपीआई के माध्यम से धनराशि निकालने की कोई सुविधा नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, ऐप की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और यह सुविधा मार्च के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया, "ग्राहक अपने बैंक खातों में जमा ईपीएफओ बैलेंस का 75 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे।" वर्तमान में ईपीएफओ के लगभग 3 करोड़ ग्राहक हैं। नियमों के अनुसार, ग्राहक के खाते में ईपीएफ बैलेंस का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रहना अनिवार्य है। दूसरे शब्दों में, सदस्य अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस बनाए रखते हुए अपने ईपीएफ कोष का 75 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं।

नौकरी छूटने की स्थिति में, शेष 25 प्रतिशत राशि 12 महीने बाद ही निकाली जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, ईपीएफओ का कुल कोष लगभग 26 लाख करोड़ रुपये है और सक्रिय ग्राहकों या योगदान देने वाले सदस्यों की कुल संख्या लगभग 7.5 करोड़ है।

टॅग्स :EPFOEmployees' Provident Fund Organisation (EPFO)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?