लाइव न्यूज़ :

EPFO 2023: ईपीएफओ ने मार्च में 13.40 लाख सदस्य जोड़े, वित्त वर्ष में 1.22 करोड़ नए लोग जुड़े, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2023 15:57 IST

EPFO 2023: श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा, “मार्च में जुड़े 13.40 लाख सदस्यों में लगभग 7.58 लाख नए सदस्य ईपीएफओ के दायरे में पहली बार आए हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देसालाना आधार पर 13.22 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 1.39 करोड़ सदस्य शुद्ध रूप से जोड़े गए हैं।पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध रूप से 1.22 करोड़ सदस्य जुड़े थे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि नए जुड़ने वाले सदस्यों में सर्वाधिक नामांकन 18-21 आयुवर्ग के थे।

EPFO 2023: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मार्च में शुद्ध आधार पर 13.40 लाख सदस्य जोड़े। इसके साथ ही बीते वित्त वर्ष में कुल 1.39 करोड़ सदस्य बढ़े। जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। ईपीएफओ ने इससे पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध आधार पर 1.22 करोड़ सदस्य जोड़े थे।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा, “मार्च में जुड़े 13.40 लाख सदस्यों में लगभग 7.58 लाख नए सदस्य ईपीएफओ के दायरे में पहली बार आए हैं।” बयान में कहा गया, “वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सालाना आधार पर 13.22 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 1.39 करोड़ सदस्य शुद्ध रूप से जोड़े गए हैं।”

इससे पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध रूप से 1.22 करोड़ सदस्य जुड़े थे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि नए जुड़ने वाले सदस्यों में सर्वाधिक नामांकन 18-21 आयुवर्ग के थे। इनकी संख्या 2.35 लाख थी। इसके बाद 22-25 आयुवर्ग के 1.94 लाख सदस्य शामिल हुए।

बयान के अनुसार, इस महीने जुड़े कुल सदस्यों में 18-25 आयुवर्ग के नए सदस्य 56.60 प्रतिशत हैं। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 10.09 लाख सदस्यों ने ईपीएफओ की सदस्यता दोबारा ली। यानी इन सदस्यों ने नौकरी बदली। लैंगिक आधार पर मार्च में शुद्ध रूप से 2.57 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जो इस महीने जुड़े कुल सदस्यों का 19.21 प्रतिशत था।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनEPFO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?