लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के एकमात्र निदेशक एलन मस्क अब बतौर सीईओ करेंगे काम, जानें किन 4 कंपनियों के हैं प्रमुख

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 1, 2022 11:37 IST

अप्रैल में एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने की पेशकश के बाद से टेस्ला के स्टॉक ने अपने मूल्य का एक तिहाई खो दिया है, जबकि इसी अवधि में बेंचमार्क एसएंडपी 500 इंडेक्स में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने सोमवार को इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि मस्क कब तक सीईओ बने रह सकते हैं या किसी और को नियुक्त कर सकते हैं।सोमवार को एक अन्य फाइलिंग में मस्क ने खुलासा किया कि अधिग्रहण के परिणामस्वरूप वह ट्विटर के एकमात्र निदेशक बन गए।एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल व अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था।

सैन फ्रांसिस्को: टेस्ला इंक के बॉस एलन मस्क ने सोमवार को एक फाइलिंग में कहा कि वह ट्विटर के मुख्य कार्यकारी के रूप में काम करेंगे। मालूम हो, हाल ही में मस्क द्वारा ट्विटर का 44 अरब अमेरिकी डॉलर में अधिग्रहण किया गया है। मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल व अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। बता दें कि एलन मस्क टेस्ला के अलावा रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स, ब्रेन-चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक और टनलिंग फर्म बोरिंग कंपनी के भी प्रमुख हैं। 

अप्रैल में मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने की पेशकश के बाद से टेस्ला के स्टॉक ने अपने मूल्य का एक तिहाई खो दिया है, जबकि इसी अवधि में बेंचमार्क एसएंडपी 500 इंडेक्स में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। मस्क ने पहले अपने नियोजित कदम के संकेत में अपने ट्विटर बायो को "चीफ ट्विट" में बदल दिया था। ट्विटर ने सोमवार को इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि मस्क कब तक सीईओ बने रह सकते हैं या किसी और को नियुक्त कर सकते हैं।

सोमवार को एक अन्य फाइलिंग में मस्क ने खुलासा किया कि अधिग्रहण के परिणामस्वरूप वह ट्विटर के एकमात्र निदेशक बन गए। मस्क ने फाइलिंग में कहा, "निम्नलिखित व्यक्ति, जो विलय के प्रभावी समय से पहले ट्विटर के निदेशक थे, अब ट्विटर के निदेशक नहीं हैं: ब्रेट टेलर, पराग अग्रवाल, ओमिड कोर्डेस्टानी, डेविड रोसेनब्लैट, मार्था लेन फॉक्स, पैट्रिक पिचेट, एगॉन डरबन, फी-फी ली और मिमी अलेमायेहौ।" इसके तुरंत बाद एलन मस्क ने ट्वीट किया कि बोर्ड को भंग करने का कदम "सिर्फ अस्थायी है" बिना विस्तार के। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरपराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी