लाइव न्यूज़ :

इंदौर में बायोडीजल बनाने के लिए घर-घर से खरीदा जाएगा इस्तेमाल खाद्य तेल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:45 IST

Open in App

इंदौर, 12 नवंबर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भोजन पकाने में इस्तेमाल किया गया खाद्य तेल घर-घर से खरीदा जाएगा और इससे बायो डीजल बनाया जाएगा। इस काम के लिए इंदौर नगर निगम (आईएमसी) ने शुक्रवार को एक निजी कंपनी से अनुबंध किया जिसे इस निकाय द्वारा देश में अपनी तरह का पहला करार बताया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अनुबंध के तहत घरों में इस्तेमाल खाद्य तेल रहवासी कल्याण संघों की मदद से खरीदा जाएगा और इसके बदले निजी कंपनी द्वारा आईएमसी और विक्रेता, दोनों को 15-15 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खाद्य तेल को एक बार से ज्यादा इस्तेमाल कर पकाए जाने वाले भोजन से लोगों को मोटापा, हृदय रोग और अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर में शहर के घरों से हर माह एक लाख किलोग्राम इस्तेमाल खाद्य तेल जमा होने का अनुमान है। इस तेल से एक अन्य निजी कंपनी द्वारा बायो डीजल बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षणों के दौरान इंदौर देश भर में अव्वल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?