लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था में सुस्तीः घरों की बिक्री 30 प्रतिशत घटी, नौ प्रमुख शहरों का हाल

By भाषा | Updated: January 14, 2020 13:37 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 13 प्रतिशत घटकर 2,28,220 इकाई रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,63,294 इकाई रही थी। न्यूज कॉर्प समर्थित कंपनी ने ‘रियल इनसाइट तीसरी तिमाही’ की रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर-दिसंबर के दौरान नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 30 प्रतिशत घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान सरकार की ओर से घर खरीदारों की धारणा में सुधार को कई कदम उठाए गए।रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 64,034 इकाई रही।

अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश के नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 30 प्रतिशत घटकर 64,000 इकाई रह गई। प्रॉपटाइगर की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 13 प्रतिशत घटकर 2,28,220 इकाई रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,63,294 इकाई रही थी। न्यूज कॉर्प समर्थित कंपनी ने ‘रियल इनसाइट तीसरी तिमाही’ की रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर-दिसंबर के दौरान नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 30 प्रतिशत घटी है।

हालांकि, इस दौरान सरकार की ओर से घर खरीदारों की धारणा में सुधार को कई कदम उठाए गए। रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 64,034 इकाई रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 91,464 इकाई रही थी।

प्रॉपटाइगर ने हाल में न्यूज कॉर्प और उसके आस्ट्रेलियाई समूह की कंपनी आरईए से सात करोड़ डॉलर का कोष जुटाया है। यह कंपनी अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुरुग्राम (भिवाड़ी, धारुहेड़ा और सोहना सहित), हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई (नवी मुंबई और ठाणे सहित) पुणे और नोएडा (ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे सहित) के संपत्ति बाजार के आंकड़े जुटाती है।

इलारा टेक्नोलॉजीज के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने रियल एस्टेट बाजार को रफ्तार देने के लिए हाल में जो कदम उठाए हैं उनका काफी सीमित प्रभाव पड़ा है। इलारा टेक्नोलॉजीज के पास हाउसिंग.कॉम, मकान.कॉम और प्रॉपटाइगर का स्वामित्व है। 

टॅग्स :इकॉनोमीमोदी सरकारदिल्लीनॉएडागुरुग्रामहैदराबादमुंबईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?