लाइव न्यूज़ :

नवंबर में डीजल की बिक्री सात प्रतिशत गिरी, पेट्रोल की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर देश में डीजल की बिक्री आठ महीने में पहली बार अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़ने के बाद नवंबर में फिर घट गई है। नवंबर में सालाना आधार पर डीजल की बिक्री में सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। उद्योग जगत के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।

नवंबर में डीजल की बिक्री मासिक आधार पर आठ प्रतिशत अधिक रही।

नवंबर, 2020 में देश में डीजल की खपत 62.3 लाख टन रही। यह साल भर पहले 67 लाख टन थी। अक्टूबर, 2020 में देश में 57 लाख टन डीजल की खपत हुई थी।

उद्योग जगत के एक अधिकारी ने कहा कि सितंबर में डीजल की बिक्री कोरोना महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गयी थी। इसके बाद नवंबर में इसके उपभोग में कमी आने से पता चलता है कि सुधार टिकाऊ नहीं है।

इस दौरान पेट्रोल की बिक्री साल भर पहले के 22.8 लाख टन से बढ़कर 24 लाख टन पर पहुंच गयी। रसोई गैस (एलपीजी) की बिक्री भी 4.5 प्रतिशत बढ़कर 23.6 लाख टन पर पहुंच गयी।

आलोच्य महीने के दौरान विमान ईंधन (एटीएफ) की बिक्री सालाना आधार पर 48 प्रतिशत नीचे 3,46,000 टन रही। यह मासिक आधार पर 6.3 प्रतिशत अधिक रही। पेट्रोलियम उत्पादों की कुल मांग अक्टूबर में 2.5 प्रतिशत बढ़कर 177.7 लाख टन रही। पेट्रोल की मांग सितंबर महीने में कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर पर पहुंची थी, जबकि डीजल की मांग अक्टूबर में सामान्य हो पायी थी।

अक्टूबर में डीजल की मांग सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत तथा पेट्रोल की बिक्री 4.5 प्रतिशत अधिक रही थी।

उद्योग जगत के सूत्रों ने कहा कि मासिक आधार पर नवंबर में डीजल की बिक्री बढ़ी है, जो एक अच्छा संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं