लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप इंडिया: दीपिका पादुकोण, मनोज वाजपेयी और ऐश्वर्या राय सहित इन एक्टर्स ने किया निवेश

By विकास कुमार | Updated: July 22, 2019 16:24 IST

ऐश्वर्या राय ने बैंगलोर के फ्रेश वाटर स्टार्टअप एमबी(Ambee) में अपनी मां के साथ मिल कर 1 करोड़ का निवेश किया है. वहीं, दीपिका पादुकोण ने योगर्ट बनाने वाली कंपनी एपिगामिया में निवेश किया है. मनोज वाजपेयी और भाभी जी घर पर हैं कि सौम्या टंडन ने भी निवेश किया है.

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने डेटिंग एप्प बम्ब्ल में निवेश किया है.अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के साथ मिल कर क्लाउड कंप्यूटिंग की सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Ziddu में निवेश किया है.2015 में अमिताभ ने इस कंपनी में 2 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था.

मोदी सरकार द्वारा देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के मकसद से 2016 में स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम लांच किया गया था. हाल के दिनों में स्टार्टअप के जरिये छोटे कंपनियों को प्रमोट करने के लिए सरकार द्वारा कई रियायतें दी गई हैं, जिसमें 25 करोड़ के निवेश पर किसी भी प्रकार का एंजेल टैक्स नहीं लगाने की बात कही गई है. इस बीच, बॉलीवुड के कई सितारे स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं, जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं. 

हालिया ख़बरों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने बैंगलोर के फ्रेश वाटर स्टार्टअप एमबी(Ambee) में अपनी मां के साथ मिल कर 1 करोड़ का निवेश किया है. वहीं, दीपिका पादुकोण ने योगर्ट बनाने वाली कंपनी एपिगामिया में निवेश किया है. रंग दे बसंती फिल्म के एक्टर कुणाल कपूर ने वरुण सेठ के साथ मिल कर क्राउडफंडिंग एनजीओ केटो(Ketto) बनाया है. 

अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनास के साथ शादी करने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने डेटिंग एप्प बम्ब्ल में निवेश किया है. प्रियंका इस ब्रांड को अपने इन्स्टाग्राम पर भी प्रमोट करती हैं. इस डेटिंग एप्प की ब्रांडिंग का जिम्मा भी प्रियंका चोपड़ा के ही कंधों पर है. 

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के साथ मिल कर क्लाउड कंप्यूटिंग की सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Ziddu में निवेश किया है. 2015 में अमिताभ ने इस कंपनी में 2 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था. 

एंड टीवी पर आने वाले धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' में अनीता मिश्रा का रोल प्ले करने वाली सौम्या टंडन ने जुगनू एप्प में निवेश किया है. यह एप्प ओला ओर उबेर की तरह लोगों को राइड ऑफर करती है लेकिन यह एप्प पूरे देश में ऑटो राइड्स मुहैया करवाती है. 

मनोज वाजपेयी ने ओटीटी प्लेटफार्म और ऑन डिमांड फ़िल्में उपलब्ध करवाने वाली कंपनी मुविज्ज़(muvizz) में निवेश किया है. यह कंपनी उनके दोस्त अभयनंदन सिंह और पीयूष सिंह द्वारा स्थापित की गई थी.

 

अक्षय कुमार ने बैंगलोर की फिटनेस और टेक कंपनी GOQii में निवेश किया है. कंपनी ने सीरीज c फंडिंग के जरिये अक्षय कुमार से अघोषित निवेश हासिल किया है. कंपनी ने अक्षय कुमार को अपने बोर्ड में रणनीतिकार और पार्टनर के रूप में शामिल किया है. अक्षय इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं.

स्टार्टअप कंपनियों द्वारा बॉलीवुड सेलेब्रिटी को एप्रोच करने के पीछे ब्रांडिंग सबसे बड़ा कारण है क्योंकि इन्हें निवेश के साथ-साथ ब्रांडिंग का फायदा भी मिलता है. सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फेन-फॉलोइंग होने के कारण ब्रांड्स को इंस्टेंट लाभ मिलता है.

टॅग्स :अमिताभ बच्चनदीपिका पादुकोणप्रियंका चोपड़ामनोज बाजपेईअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो