लाइव न्यूज़ :

Deepam-2 scheme 2024: क्या है योजना ‘दीपम -2’?, 2684 करोड़ रुपये होंगे खर्च, कैसे उठाएं फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 05:50 IST

Deepam-2 scheme 2024: 'दीपम-2' के पात्र लाभार्थियों को हर चार महीने में एक सिलेंडर की दर से प्रति वर्ष तीन सिलेंडर प्रदान किया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने केवल एक ही बात सोची। हमारी महिलाएं बहुत संघर्ष कर रही हैं। "सुपर सिक्स" वादों में से एक है।

Deepam-2 scheme 2024: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को श्रीकाकुलम जिले के ईदुपुरम गांव में अपने 'सुपर सिक्स' वादों के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरण योजना 'दीपम - 2' की शुरुआत की। नागरिक आपूर्ति मंत्री एन मनोहर, केंद्रीय विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुख्यमंत्री ने यहां एक महिला लाभार्थी के घर पर योजना की शुरुआत की। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नायडू ने ईदुपुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने केवल एक ही बात सोची। हमारी महिलाएं बहुत संघर्ष कर रही हैं।

खर्च बढ़ रहे हैं और उन खर्चों को कम करने के लिए, मैंने चुनाव घोषणापत्र में कहा था कि मैं प्रति वर्ष तीन गैस सिलेंडर दूंगा और आज इसकी शुरुआत की।" 'दीपम-2' के पात्र लाभार्थियों को हर चार महीने में एक सिलेंडर की दर से प्रति वर्ष तीन सिलेंडर प्रदान किया जाना है। यह 2024 के चुनावों से पहले किए गए नायडू के "सुपर सिक्स" वादों में से एक है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह योजना गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले वाले सभी परिवारों पर लागू है, जिनके पास आधार और मोबाइल नंबर से जुड़ा व सत्यापित चावल कार्ड और नियमित रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन है। योजना की शुरुआत करते हुए नायडू ने लाभार्थी का गैस चूल्हा जलाया और चाय बनाई।

उन्होंने परिवार का हालचाल भी पूछा। नायडू ने कहा कि मुफ्त गैस योजना महिलाओं को सुविधा प्रदान करेगी और गांव के 1,671 परिवार इस योजना के लिए पात्र हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ‘दीपम-2’ योजना से राज्य के खजाने पर कुल 2,684 करोड़ रुपये का भार पड़ने का अनुमान है।

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेशएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

कारोबारBank Holidays in May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार, 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

कारोबारGold Rate Today: 28 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,53,850 प्रति 10 ग्राम

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन