लाइव न्यूज़ :

दोपहिया वाहनों, ट्रैक्टर की बिक्री में कमी से सितंबर मे वाहन क्षेत्र की कुल खुदरा बिक्री में गिरावट

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टर की बिक्री में कमी के साथ सितंबर में देश में वाहन क्षेत्र की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन फाडा के अनुसार, पिछले महीने कुल खुदरा बिक्री सितंबर 2020 की 13,68,307 इकाइयों की तुलना में 5.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,96,257 इकाई रही।

जहां दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों एवं तिपहिया वाहनों जैसे अन्य खंडों में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में पिछले महीने खुदरा बिक्री में वृद्धि देखी गयी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने 1,562 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,357 से वाहन पंजीकरण का आंकड़ा एकत्र किया और उसके आधार पर यह जानकारी दी।

फाडा के मुताबिक दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 9,14,621 इकाई रही, जो सितंबर 2020 की 33,895 इकाइयों से 11.54 प्रतिशत कम है।

इसी तरह, ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री पिछले महीने 23.85 प्रतिशत घटकर 52,896 इकाई रह गयी, जो एक साल पहले इसी अवधि में 69,462 इकाई थी।

दूसरी ओर, यात्री वाहनों की बिक्री सितंबर में 2,33,308 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने की 2,00,576 इकाई से 16.32 प्रतिशत अधिक है।

वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री सितंबर 2021 में सितंबर 2020 की 40,112 इकाइयों की तुलना में 46.64 प्रतिशत बढ़कर 58,820 इकाई रही।

तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 50.9 प्रतिशत बढ़कर 36,612 इकाई हो गयी। एक साल पहले इसी अवधि में यह 24,262 इकाई थी।

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा, "एंट्री लेवल वर्ग में अभी तक स्वस्थ वृद्धि ना होने की वजह से दोपहिया वाहन क्षेत्र का खराब प्रदर्शन जारी है। इस क्षेत्र का प्रदर्शन अब पूरे वाहन क्षेत्र के सुधार के रास्ते पर लौटने के लिहाज से महत्वपूर्ण होता जा रहा है क्योंकि अच्छे त्योहारी सीजन की उम्मीद में डीलर के पास पहले का बचा माल 30-35 तक बढ़ गया है।"

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी ने भी 150 सीसी से अधिक के वर्ग को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं