लाइव न्यूज़ :

डालमिया भारत का चौथी तिमाही एकीकृत मुनाफा बढ़कर 640 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सीमेंट बनाने वाली कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ तेजी से बढ़कर 640 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 24 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था।

कंपनी ने कहा है कि परिचालन राजस्व बढ़ने और टैक्स क्रेडिट से उसका मुनाफा बढ़ा है।

नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा है कि चौथी तिमाही के दौरान परिचालन से उसका राजस्व 3,281 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले की इसी अवधि के 2,483 करोड़ रुपये के मुकाबले 32.13 करोड़ रुपये अधिक रहा है।

जनवरी से 31 मार्च 2021 की चौथी तिमाही के दौरान डालमिया भारत ने 212 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट उसे मिलने की जानकारी दी है जबकि एक साल पहले इसी अवधि में उसका 41 करोड़ रुपये कर व्यय हुआ था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020- 21 के लिये कंपनी के शेयरधारकों को प्रति शेयर 1.33 रुपये का लाभाश देने की सिफारिश की है।

डालमिया भारत लि के प्रबंध निदेशक पूनीत डालमिया ने कहा कि ‘ कंपनी अपने लागों पर बड़ा गर्व करती है। हमारे लागों ने एक बहुत कठिन वातावरण में कुल मिला कर कंपनी के कारोबारी प्रदर्शन को इस क्षेत्र में अग्रणी रखा।’

डालमिया सीमेंट (भारत) लि. के प्रबंध निदेशक ओर मुख्य कार्यपालक महेंद्र सिंघी ने तिमाही परिणामों पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन राजस्व वृद्धि के विस्तृत आधार पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!