लाइव न्यूज़ :

सीएससी एसपीवी को उम्मीद, उसके केंद्रों के जरिए 25 लाख लोग भर सकते हैं आयकर रिटर्न

By भाषा | Updated: December 24, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर सरकार द्वारा प्रवर्तित सीएससी एसपीवी (सामान्य सेवा केंद्र विशेष उद्देश्यीय कंपनी) ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि देश भर में उसके 75,000 से अधिक केंद्रों के माध्यम से करीब 25 लाख लोग वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करेंगे।

आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय सीमा 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। इस तारीख तक नागरिक निकटतम सामान्य सेवा केंद्रों पर जाकर अपने रिटर्न को मूल रूप से ई-फाइल कर सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी सीएससी ने आयकर रिटर्न फाइलिंग सेवा मुहैया कराने के लिए 75,000 केंद्रों को तैयार किया है, जिनमें से ज्यादातर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं।

सीएससी के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने कहा, ‘‘इस साल हमने देश भर में 75,000 से अधिक सीएससी पर यह सुविधा उपलब्ध कराई है।’’

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक लगभग 10 लाख नागरिकों ने देश भर में सीएससी से आईटीआर फाइलिंग सेवा का लाभ उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!