लाइव न्यूज़ :

439 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत 4.38 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक 150 करोड़ रुपये या उससे अधिक निवेश वाली कम से कम 439 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में कुल 4.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है। ऐसी 1,679 परियोजनाओं में से 439 परियोजनाओं ने लागत में वृद्धि की सूचना दी और 541 परियोजनाओं में देरी हुई।

मंत्रालय की नवबंर 2021 के लिए ताजा रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘1,679 परियोजनाओं के कार्यान्वयन की कुल मूल लागत 22,29,544.27 करोड़ रुपये थी और अब उनके पूरा होने की अनुमानित लागत 26,67,593.85 करोड़ रुपये है, जो 4,38,049.58 करोड़ रुपये (मूल लागत का 19.65%) की कुल लागत वृद्धि को दर्शाता है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2021 तक इन परियोजनाओं पर 12,88,558.49 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जो परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 48.30 फीसदी है।

रिपोर्ट में हालांकि कहा गया कि यदि देरी की गणना परियोजनाओं को पूरा करने के संशोधित कार्यक्रम के आधार पर की जाए तो देरी से चलने वाली परियोजनाओं की संख्या घटकर 385 तक हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती