लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का कारोबार अगले 5-6 वर्षों में दो लाख करोड़ रुपये का होगा : सीईएएमए

By भाषा | Updated: October 3, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन अक्टूबर अर्थव्यवस्था और घरेलू बाजार में वृद्धि के दम पर भारतीय उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स उपभोक्ता उद्योग का कारोबार अगले पांच से छह सालों में दोगना से अधिक बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। उद्योग मंडल सीईएएमए के अध्यक्ष एरिक ब्रेगेंजा ने यह बात कही।

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण विनिर्माता संघ (सीईएएमए) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद ब्रेगेंजा ने कहा कि बढ़ती मांग के साथ तालमेल बिठाने को लेकर उद्योग को आयात पर निर्भरता दूर करने के लिए भारत में एक अधिक मजबूत घटक आधार बनाने की भी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए देश में अब उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) जैसी योजनाएं भी मौजूद है।

उद्योग मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि उद्योग को अपने विनिर्माण के साथ अधिक एकीकृत होने, अपने घटक आधार को मजबूत करने और मूल्य प्रतिस्पर्धा को प्राप्त करने की आवश्यकता है।

ब्रेगेंजा ने कहा कियह सभी पहलू उद्योग के विकास को गति देने और भारत को इस क्षेत्र में एक प्रमुख विनिर्माण और निर्यात आधार बनाने के लिए सबसे जरुरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस