लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने जीएनआईडीए, नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ शिकायतों को खारिज किया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) और न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑथोरिटी (नोएडा) के खिलाफ कथित रूप से बाजार में मजबूत स्थिति के दुरूपयोग की शिकायतों को खारिज कर दिया है।

आदेश जारी करते हुए सीसीआई ने कहा कि उसे उम्मीद है, जीएनआईडीए और नोएडा प्राधिकरण शिकायतों में उठाये गये मुद्दों पर प्रतिकूल रुख रखे बिना विचार करेंगे और उसका समाधान निकालेंगे।

आयोग ने निजी रियल एस्टेट कंपनियों का शीर्ष निकाय क्रेडाई और रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक की तीन शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया।

क्रेडाई (कान्फेडरेश्न ऑफ रियल एस्टैट डेवलपर्स एसोसएिशन ऑफ इंडिया) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई ने जीएनआईडीए और नोएडा के खिलाफ शिकायत की थी। वहीं सुपरटेक ने जीएनआईडीए के खिलाफ शिकायत की थी।

चाई मई के अपने आदेश सीसीआई ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला नहीं बनता है।

आयोग ने कहा कि वह रियल एस्टेट क्षेत्र की स्थिति और परियोजनाओं को पूरा करने में कंपनियों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों से अनजान नहीं है। इन कठिनाइयों में कुछ पूरी तरह से उनके नियंत्रण से परे हैं।

आदेश में कहा गया है, ‘‘आयोग को उम्मीद है कि नोएडा और जीएनआईडीए प्राधिकरण उठाए गए मुद्दों पर गैर-प्रतिकूल तरीके से कंपनियों और उसके प्रतिनिधि निकाय क्रेडाई के साथ बैठक बुलाकर विचार करेंगे, ताकि डेवलपरों द्वारा सामना की जाने वाली वास्तविक कठिनाइयों का पता लगाया जा सके और उसका जल्द -से- जल्द समाधान किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?