लाइव न्यूज़ :

सभी देशों की सामूहिक प्रगति से सतत समावेशी पुनरुद्धार सुनिश्चित होगा: सीतारमण

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था के मजबूत, सतत और समावेशी पुनरुद्धार के लिए सभी देशों की सामूहिक प्रगति सुनिश्चित करना जरूरी है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इंडोनेशिया की अध्यक्षता में जी20 द्वारा बाली में आयोजित जी20 अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हिस्सा लेते हुए वित्त मंत्री ने वैश्विक पुनरुद्धार के लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुपक्षवाद और सामूहिक कार्रवाई की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने वैश्विक पुनरुद्धार की राह में मदद करने के लिए समावेश, निवेश, नवाचार और संस्थानों के महत्व को भी रेखांकित किया।

वित्त मंत्री ने वैश्विक आर्थिक पुनरुद्धार में सामने आ रहे अंतर को पाटने के लिए टीकों और उपचार के लिए सस्ती और समान पहुंच सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि भारत ने अब तक लोगों को टीकों की 1.25 अरब से अधिक खुराकें दी हैं और 90 से अधिक देशों को 7.2 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की है, जिसमें अनुदान के रूप में प्रदान किए गए टीके शामिल हैं।

सीतारमण ने कहा कि यह समन्वित वैश्विक कार्रवाई के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

वित्त मंत्री ने वृद्धि की राह पर तेज और स्थिर वापसी को सक्षम करने के लिए बुनियादी ढांचे के निवेश में वृद्धि के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकारों के पुनर्निर्माण संबंधी प्रयासों में हरित निवेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने जी20 से इस बात पर विचार-विमर्श करने को कहा कि विकासशील देशों को हरित वृद्धि की दिशा में उनके प्रयासों को प्रोत्साहित एवं तेज करने की खातिर जलवायु वित्त और हरित प्रौद्योगिकियां कैसे उपलब्ध करायी जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं