लाइव न्यूज़ :

कॉइनस्विच कुबेर ने रणवीर सिंह को ब्रांड एमबैस्डर बनाया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर क्रिप्टो मंच कॉइनस्विच कुबेर ने शुक्रवार को कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एमबैस्डर बनाया है।

एक बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के माध्यम से, कॉइनस्विच कुबेर का लक्ष्य युवा ग्राहकों के बीच सिंह की लोकप्रियता के साथ-साथ उनके प्रभाव का लाभ उठाना है।

कॉइनस्विच कुबेर और रणवीर सिंह भारत में क्रिप्टो करेंसी की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

कंपनी ने हाल ही में भारत में यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया है। कंपनी का मूल्यांकन 1.9 अरब डॉलर है। कंपनी एक करोड़ से अधिक भारतीय ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है।

सिंह कॉइनस्विच कुबेर के चल रहे 'कुछ तो बदलेगा' अभियान के लिए तीन विज्ञापन फिल्मों में दिखाई देंगे।

कॉइनस्विच कुबेर के सह-संस्थापक और सीईओ आशीष सिंघल ने कहा, “हमारा उद्देश्य भारत में अरबों लोगों के लिए क्रिप्टोकरंसी को सुलभ और सरल बनाना है, जो ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना जितना आसान हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!