लाइव न्यूज़ :

Coal Industry: हर दिन 100 श्रमिकों की नौकरी जा सकती है, कोयला उद्योग में 2035 तक चार लाख से अधिक नौकरियां खत्म होने की आशंका, देखें हर देश आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2023 11:39 IST

Coal Industry: कोयला सुविधाओं के बंद होने की आशंका के कारण परिचालन खदानों में 9,90,200 कोयला-खनन नौकरियां समाप्त हो जाएंगी, संभावित रूप से मौजूदा कार्यबल के एक तिहाई (37 प्रतिशत) से अधिक की छंटनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देचीन और भारत के इससे सबसे अधिक प्रभावित होने की उम्मीद है। चीन के शांक्सी प्रांत में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक संख्या में नौकरियां जाएंगी।2050 तक 2,41,900 नौकरियां जा सकती हैं।

Coal Industry: कोयला उद्योग में 2035 तक चार लाख से अधिक खनन संबंधरी नौकरियां खत्म होने की आशंका है। यानी हर दिन करीब 100 श्रमिकों की नौकरी जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। जलवायु प्रतिबद्धताओं या कोयले को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की नीतियों के बिना भी चीन और भारत में ऐसा होने की आशंका है।

‘ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर’ द्वारा संकलित रिपोर्ट के अनुसार, इसकी प्रमुख वजह सस्ती पवन व ऊर्जा उत्पादन की ओर बाजार का बदलाव और कोयले के बाद अर्थव्यवस्था में परिवर्तन के प्रबंधन के लिए योजना की कमी होगी। अमेरिका स्थित एक गैर सरकारी संगठन ‘ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर’ उभरते अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा परिदृश्य का विश्लेषण करता है।

रिपोर्ट के अनुसार कोयला सुविधाओं के बंद होने की आशंका के कारण परिचालन खदानों में 9,90,200 कोयला-खनन नौकरियां समाप्त हो जाएंगी, संभावित रूप से मौजूदा कार्यबल के एक तिहाई (37 प्रतिशत) से अधिक की छंटनी होगी।

चीन और भारत के इससे सबसे अधिक प्रभावित होने की उम्मीद है। चीन के शांक्सी प्रांत में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक संख्या में नौकरियां जाएंगी। वहां 2050 तक 2,41,900 नौकरियां जा सकती हैं। वहीं कोल इंडिया में सदी के मध्य तक 73,800 नौकरियां खत्म हो सकती हैं।

टॅग्स :नौकरीकोयला की खदानचीनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!