लाइव न्यूज़ :

2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये का फसल मुआवजा, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- 3500 परिवारों को ₹175 करोड़ की सहायता राशि, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2026 17:50 IST

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2.51 लाख किसान बंधुओं को क्षतिपूर्ति राशि एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में वित्तीय सहायता के हकदार हैं।हमारा प्रयास होता है कि 24 घंटे के अंदर पीड़ित के खाते में पैसा पहुंच जाए।जनपदों में कृषि भवनों तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास भी हुआ।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 2.51 लाख से अधिक किसानों को फसल मुआवजे के रूप में 285 करोड़ रुपये प्रदान किए और कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न अनिश्चितताओं से बचाया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सहायता वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान अपनी फसलों का बीमा कराते हैं, वे आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में वित्तीय सहायता के हकदार हैं।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा के अंतर्गत पहले केवल किसान आच्छादित होता था, किसान परिवार के सदस्य नहीं होते थे... हमारी सरकार बनी, हम लोगों ने कहा कि हम सभी को आच्छादित करेंगे। आपदा मित्रों को ₹5 लाख तक का जीवन बीमा का सुरक्षा कवर भी तीन वर्ष के लिए प्रदान किया गया है। कोई भी आपदा आती है, तो हमारा प्रयास होता है कि 24 घंटे के अंदर पीड़ित के खाते में पैसा पहुंच जाए।

डबल इंजन की सरकार उन्नत खेती के माध्यम से 'नए उत्तर प्रदेश' की समृद्धि हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। आज लखनऊ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के अंतर्गत 2.51 लाख अन्नदाता किसानों को ₹285 करोड़ की क्षतिपूर्ति, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3,500 परिवारों को ₹175 करोड़ की सहायता राशि एवं आपदा मित्रों को जीवन बीमा का लाभ वितरण किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों में कृषि भवनों तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास भी हुआ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?