लाइव न्यूज़ :

CIRG मथुरा एवं युवान गोट फार्म ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक बकरी पालन को प्रोत्साहित करने हेतु MoU साइन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2025 16:55 IST

सेंट्रल इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च ऑन गोट्स (CIRG), मथुरा और युवान एग्रो गोट फार्म एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, आगरा के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआधुनिक बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त शोध कार्य।उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम गर्भाधान हेतु वीर्य परीक्षण की सुविधाएं।

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय गोट दिवस के अवसर पर भारत में बकरी पालन को वैज्ञानिक, आधुनिक और व्यावसायिक रूप से बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट्रल इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च ऑन गोट्स (CIRG), मथुरा और युवान एग्रो गोट फार्म एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, आगरा के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया गया।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य बकरी पालन को नई दिशा देना और किसानों को अत्याधुनिक अनुसंधान, तकनीक तथा प्रशिक्षण से जोड़ना है।

समझौते के प्रमुख बिंदु

  1. सामूहिक अनुसंधान एवं विकास – आधुनिक बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त शोध कार्य।
  2. वीर्य परीक्षण एवं कृत्रिम गर्भाधान – उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम गर्भाधान हेतु वीर्य परीक्षण की सुविधाएं।
  3. गर्भधारण पहचान किट का विकास – किसानों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी सहायता।
  4. क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास – किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक बकरी पालन का प्रशिक्षण।

युवान एग्रो गोट फार्म एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के निदेशक श्री डी.के. सिंह ने कहा –

“यह समझौता किसानों के जीवन में परिवर्तनकारी साबित होगा। युवान एग्रो का लक्ष्य अगले दस वर्षों में 10,000 किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक बकरी पालन से जोड़ना है। युवान एग्रो फार्म 250,000 वर्ग फुट की भूमि पर विशेष रूप–से–ग्रामीण इलाकों के लिए बनाया हुआ है। यह फार्म उच्च नस्ल की बकरियों का घर है। फार्म में लगभग 5000 गोट्स हैं और अगले 5 साल में 25000 जानवर तक पहुंचने का लक्ष्य है।”

इस अवसर पर सीआईआरजी के निदेशक ने कहा

“युवान एग्रो और सीआईआरजी का यह सहयोग भारत में बकरी पालन के क्षेत्र में नई दिशा देगा तथा छोटे किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” सेंट्रल इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च ऑन गोट्स (CIRG) का यह ऐतिहासिक मिशन निश्चित रूप से बकरी पालन को एक नए आयाम तक ले जाएगा।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?