लाइव न्यूज़ :

गैस्ट्रिक अल्सर के इलाज में उपयोगी दवा के 5.8 लाख से अधिक पैकेट वापस मंगा रही सिप्ला

By भाषा | Updated: January 10, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी दवा कंपनी सिप्ला अमेरिकी बाजार से गैस्ट्रिक अल्सर के इलाज में उपयोग होने वाली दवा के 58 लाख से अधिक पैकेट वापस मंगा रही है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

औषधि कंपनी 10 एमजी, 20 एमजी और 40 एमजी की क्षमता वाली एसोमेप्राजोल मैगनेशियम दवा अमेरिकी बाजार से वापस मंगा रही है।

सिप्ला ने इन दवाओं को महाराष्ट्र स्थित कुरकुंभ कारखाने में विनिर्माण किया था और उसे बाद में अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित अनुषंगी इकाई को भेजा था।

यूएसएफडीए के अनुसार अन्य उत्पादों के साथ संक्रमित होने से कंपनी इन दवाओं को वापस मंगा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि औषधीय तत्व क्रॉसपोवीडोन, एनएफ थेयोफिलाइन से संक्रमित पाया गया।

अमेरिकी नियामक के अनुसार कंपनी 10 एमजी क्षमता के 2,84,610 पैकेट और 20 एमजी के 2,89,350 पैकेट दवा वापस मंगा रही है। साथ ही कंपनी 40 एमजी क्षमता के एसोमेप्राजोल मैगनेशियम के 6,491 पैकेट वापस मंगा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट