लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: पहली नौकरी में 1 महीने का भत्ता, एक लाख की सैलरी पर PF में इतना रुपए, जानें

By आकाश चौरसिया | Updated: July 23, 2024 13:12 IST

Budget 2024: वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्तार से बताया कि एक महीने के वेतन का 15,000 रुपये तक का प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर (डीबीटी) तीन किस्तों में दिया जाएगा। इस लाभ के लिए पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति महीने वेतन होगी।

Open in App
ठळक मुद्देएक महीने के वेतन का 15,000 रुपये तक का प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर (डीबीटी) तीन किस्तों में दियाइस लाभ के लिए पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति महीने वेतन होगी210 लाख युवाओं को लाभ होने की पूरी उम्मीद

Budget 2024: केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए वित्त मंत्री ने बजट 2024 के जरिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 13 लाख युवाओं को पहली नौकरी पर एक महीने का भत्ता मिलेगा, इसके साथ एक लाख की सैलरी पर 3000 रुपए सरकार पीएफ के रूप में देगी।

इसके बाद वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्तार से बताया कि एक महीने के वेतन का 15,000 रुपये तक का प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर (डीबीटी) तीन किस्तों में दिया जाएगा। इस लाभ के लिए पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति महीने वेतन होगी और इससे 210 लाख युवाओं को लाभ होने की उम्मीद है। ऐसे लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

निर्माण योजना में रोजगार सृजन के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा, 'यह विनिर्माण क्षेत्र में अतिरिक्त रोजगार को प्रोत्साहित करेगा, जो पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों के रोजगार से जुड़ा होगा। रोजगार के पहले 4 वर्षों में ईपीएफओ योगदान के संबंध में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को सीधे निर्दिष्ट पैमाने पर प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा'।

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2024 की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक, रोजगार और कौशल विकास पर ध्यान देने के हिस्से के रूप में, सरकार सभी पहली बार औपचारिक क्षेत्रों के साथ-साथ विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश करने पर एक महीने का वेतन प्रदान करेगी।

टॅग्स :बजट 2024बजट 2024 उम्मीदेंनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां