लाइव न्यूज़ :

बजट 2019: टैक्स को लेकर जनता को मोदी सरकार से है ये उम्मीद, ये 10 बड़ी घोषणाएं कर सकती है सरकार

By स्वाति सिंह | Updated: July 5, 2019 09:56 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को जब आम बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में किसानों की स्थिति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा आदि कई चीजों में बड़े सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार बचत पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने, पेंशनभोगियों को छूट देने और हाउसिंग लोन रेट्स कम कर सकती है।सरकार कई शहरों में नए एयरपोर्ट का ऐलान कर सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट से हर वर्ग के लोगों को आस है। शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस बार के आम बजट से लोगों को नई योजनाओं के ऐलान की उम्मीद है। इस बार के बजट में किसानों की स्थिति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा आदि कई चीजों में बड़े सुधार होने की उम्मीद है।

1. आम बजट 2019 में केंद्र सरकार मध्य वर्गीय परिवारों को बड़ा तोहफा दे सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इनकम टैक्स में 80 सी के तहत छूट सीमा को बढ़ा सकती है।

2. मोदी सरकार बचत पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने, पेंशनभोगियों को छूट देने और हाउसिंग लोन रेट्स कम कर सकती है।

3. इसके अलावा इस बार के बजट में मोदी सरकार बेसिक इग्जेंप्शन लिमिट (टैक्स छूट की न्यूनतम आय सीमा) में भी वृद्धि कर सकती है।

4. बजट में  मोदी सरकार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाने की सकती है।

5.सरकार ने मेडिकल कॉलेज/स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का ऐलान कर सकती है।

6. इस बजट में मोदी सरकार किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज-मुक्त लोन देने पर भी मुहर लगा सकती है। 

7. 10,000 नए किसान उत्पादक संगठनों का गठन में सहायता के ऐलान करने की भी उम्मीद है। 

8. इस बार के बजट में सरकार राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा कर सकती है।

9. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बीमा योजना का भी ऐलान कर सकती है।

10 इसके अलावा सरकार कई शहरों में नए एयरपोर्ट का ऐलान कर सकती है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2019निर्मला सीतारमणकर बजटरेल बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां