लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: मोदी सरकार जारी करेगी 20 रुपये का सिक्का, इसके अलावा 1,2,5 और 10 रुपये के सिक्कों की नई सीरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 12:52 IST

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए 20 रुपये के सिक्के जारी करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 रुपये का सिक्का 2009 में जारी किया था। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए 20 रुपये के सिक्के जारी करने की घोषणा की।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए 20 रुपये के सिक्के जारी करने की घोषणा की। गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय की ओर से पहले ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। सीतारमण ने कहा कि इसके अलावा 1,2,5 और 10 रुपये के सिक्कों की नई सीरीज जारी की जाएगी। गौरतलब है कि करेंसी (नोट) की तुलना में सिक्कों की लाइफ ज्यादा होती है।

कैसे होगा 20 रुपये का सिक्का

20 रुपये का सिक्का 12 किनारे वाले बहुभुज आकार वाला होगा। इसका बाहरी व्यास 27 मिलीमीटर होगा और वजन 8.54 ग्राम होगा। नए सिक्के में बाहरी रिंग पर 65 फीसदी हिस्सा तांबा, 15 फीसदी हिस्सा जिंक और 20 फीसदी निकेल होगा और आंतरिक रिंग में 75 फीसदी हिस्सा तांबा, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकेल होगा। सिक्के के सामने वाले हिस्से पर अशोक स्तंभ का निशान अंकित होगा और नीचे 'सत्यमेव जयते लिखा होगा।' बाएं हिस्से में 'भारत' और दाएं हिस्से में 'INDIA' अंकित होगा।

10 साल पहले जारी हुआ था 10 रुपये का सिक्का

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 रुपये का सिक्का 2009 में जारी किया था। पिछले 10 सालों में 13 बार इस सिक्के की डिजायन बदली गई जिससे काफी भ्रम की स्थिति फैलती है। पिछले साल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें 14 प्रकार के सिक्कों की वैधता यानी लीगल टेंडर जारी रहने की बात कही गई थी।

टॅग्स :बजट 2019निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स