लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट से ब्रिक्स देशों को आर्थिक, सामाजिक क्षति पहुंचीः बुलेटिन

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:00 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर कोविड-19 महामारी ने ब्रिक्स देशों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के साथ ही बेरोजगारी, गरीबी और स्त्री-पुरूष असमानता बढ़ाने में भी योगदान दिया है।

ब्रिक्स देशों के केंद्रीय बैंकों से जुड़े शोध समूह सीआरए (कंटिनजेन्ट रिजर्व एरेंजमेन्ट) शोध समूह द्वारा तैयार आर्थिक बुलेटिन में यह कहा गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह बुलेटिन जारी किया। भारत इस समय ब्रिक्स समूह का अध्यक्ष है।

इस बुलेटिन के मुताबिक ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका की भागीदारी वाले समूह ब्रिक्स के सदस्य देशों के लिए महामारी आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हानिकारक साबित हुई है।

यह बुलेटिन कहता है कि सभी ब्रिक्स देशों पर महामारी की मार पड़ी है लेकिन चीन को छोड़कर बाकी सभी सदस्य देशों को इसकी कई लहरों का सामना करना पड़ा है। इस संकट ने आर्थिक रूप से खासा नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा इन देशों का सामाजिक ताना-बाना भी इसके असर नहीं बच पाया है।

कोविड काल में ब्रिक्स देशों में बेरोजगारी, गरीबी औऱ स्त्री-पुरूष असमानता बढ़ी है और पलायन के जोखिम भी देखने को मिले।

बुलेटिन के मुताबिक, वर्ष 2020 के गहरे असर से अब देश उबर रहे हैं लेकिन सदस्य देशों के बीच इसका स्तर अलग-अलग है। चीन संक्रमण पर काबू पाने में सफल हो गया जिसकी वजह से उसका पुनरुद्धार तेज रहा। भारत और ब्राजील भी धीरे-धीरे वृद्धि के मार्ग पर लौट रहे हैं लेकिन रूस और दक्षिण अफ्रीका अभी कोविड-पूर्व स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं।

ब्रिक्स बुलेटिन कहता है कि अभी महामारी का खतरा टला नहीं है लिहाजा यह कह पाना मुश्किल है कि आर्थिक पुनरुद्धार की रफ्तार कितनी मजबूत बनी रहेगी। इस दिशा में टीकाकरण को काफी अहम बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?