लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को दिख रहा है ऑस्ट्रेलिया के पेट्रोल पंप बंद और पाकिस्तान में 1-1 किमी लाइन?, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा- पीएम मोदी कम कर रहे कीमत?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2026 12:05 IST

पेट्रोल पर शुल्क 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ज़ीरो कर दिया गया

Open in App
ठळक मुद्देदेश का पीएम हो उसके बाद भी विपक्ष आरोप लगाने से पहले सोचता नहीं है।जनता में यह भरोसा पैदा होगा कि सरकार ने इस मुश्किल समय में उनके बार में सोचा है।प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसे कहते हैं कि हाथ की सफाई और चोरी पकड़ी गई।

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए घरेलू इस्तेमाल के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर कम कर दी गई है। इससे ग्राहकों को कीमतों में बढ़ोतरी से सुरक्षा मिलेगी। PM मोदी ने हमेशा यह पक्का किया है कि नागरिकों को ज़रूरी चीज़ों की सप्लाई में उतार-चढ़ाव और कीमतों से बचाया जाए। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि ये विपक्ष को यही दिख रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं पाकिस्तान में 1-1 किमी लाइन लगने के बाद भी लूट मची है और भारत में पीएम मोदी ने एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ज़ीरो कर दिया है। इतना संवेदनशील जिस देश का पीएम हो उसके बाद भी विपक्ष आरोप लगाने से पहले सोचता नहीं है।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रही है कि इस जंग के समय में देश के लोगों को कोई दिक्कत न हो। हम प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार के पास जो राजस्व आता है तो लोगों के पास से आता है जो लोग टैक्स देते हैं।

उसी से सरकार के पास राजस्व आता है तो अगर सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी कम की है तो सरकार अपने जेब से पैसा थोड़ी दे रही है तो अगर सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी कम की है तो इसी इतना जताने की क्या जरूरत है। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि सरकार का बहुत अच्छा फैसला है। राहत मिलेगी, इससे जनता में यह भरोसा पैदा होगा कि सरकार ने इस मुश्किल समय में उनके बार में सोचा है।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक्साइज़ ड्यूटी में छूट देकर एक राहत देने का काम किया है। RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि इससे जनता को क्या फायदा होगा क्योंकि पेट्रोल, डीज़ल, LPG मिल ही नहीं रहा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसे कहते हैं कि हाथ की सफाई और चोरी पकड़ी गई।

देखिए 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी 9.48 रुपए प्रति लीटर हुआ करता था और आज 32.98 रुपए यानी 33 रुपए प्रति लीटर और उस समय डीजल 3.56 रुपए प्रति लीटर हुआ करता था और इन्होंने 31.8 कर दिया था और जनता से लूटा कितना लगभग 28 लाख करोड़ रुपए और आज ये कम कर रहे हैं। यानी लूट करके थोड़ी सी रियात देना।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "पीएम मोदी को 140 करोड़ लोगों की कितनी चिंता है वो इस बात पर झलकती है यहां विशेष परिस्थिति है युद्ध चल रहा है उसके बाद भी पीएम ने इतना बढ़ा निर्णय लिया है डीज़ल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी पर बड़ी कटौती की गई है। ये बड़ी बात है पीएम मोदी का अभिनंदन है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार संवेदनशील सरकार है पीएम मोदी देश की जनता के प्रति समर्पित हैं लेकिन हिमाचल के मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दिया और राहुल गांधी इस पर जवाब नहीं दे रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा दी। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं बंगाल में भी यही हाल है। सारे गैर-NDA सरकार ऐसे समय में भी जनता का साथ नहीं दी रही है।

राहुल गांधी और INDI गठबंधन भ्रम फैला रहे है ये लोग देश के हित वाले नहीं हैं जबकि दुनिया जानता है कि हम आयात करते हैं और प्रबंधन है और पीएम मोदी ने घोषणा किया है कि इतने दिन तक हमारे पास पेट्रोल-डीजल है फिर भी ये लोग भ्रम फैला रहे हैं। जो भी भ्रम फैला रहे हैं अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

टॅग्स :पेट्रोल डीजल आज का भावपेट्रोल का भावडीजल का भावनरेंद्र मोदीईरानकांग्रेसBJPक्रूड ऑयल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?