लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद के लिए भारतीय मूल के अरुण वेंकटरमण को नामित किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:01 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 27 मई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विदेश वाणिज्यिक सेवा से संबंधित अपने प्रशासन के प्रमुख पद के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी अरुण वेंकटरमण को नामित करने की बुधवार को घोषणा की।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वेंकटरमण अमेरिका एवं विदेश वाणिज्यिक सेवा के महानिदेशक पद के लिए और वाणिज्य मंत्रालय में वैश्विक बाजार के लिए अतिरिक्त मंत्री के पद के लिए नामित किए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मुद्दों पर अमेरिकी सरकार, कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को सलाह देने के 20 वर्ष से ज्यादा के अनुभव के साथ वेंकटरमण वर्तमान में वाणिज्य मंत्रालय के सलाहकार भी हैं जो मंत्रालय को व्यापार एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामालों पर सलाह देते हैं।

बाइडन-हैरिस प्रशासन में शामिल होने से पहले वह डिजिटल अर्थव्यवस्था, व्यापार, कर और प्रतिबंधों समेत कई अंतरराष्ट्रीय नीतिगत मुद्दों पर प्रमुख वैश्विक सरकारी कार्य रणनीति ‘वीजा’ में वरिष्ठ निदेशक थे।

वेंकटरमण पूर्व में स्टेपटो और जॉनसन एलएलपी में व्यापार एवं निवेश नीति सलाहकार थे।

व्हाइट हाउस ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन के पहले नीति निदेशक के तौर पर वेंकटरमण ने देश में और दुनिया भर के बाजारों में कंपनियों को आने वाली अहम एवं कठिन चुनौतियों के प्रति अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रियाओं को दिशा देने में मदद की थी।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) में सेवारत रहने के दौरान उन्होंने भारत के लिए बतौर निदेशक अमेरिका-भारत व्यापार नीति के विकास एवं कार्यान्वयन की अगुवाई की थी, जिसके लिए उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए एजेंसी का कैली पुरस्कार मिला था।

यूएसटीआर में शामिल होने से पहले, वेंकटरमण विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में कानूनी अधिकारी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम