लाइव न्यूज़ :

भेल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से 400 करोड़ रुपये का आर्डर हासिल किया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने इंडियन ऑयल की ओडिशा में पारादीप रिफाइनरी में ‘सल्फर रिकवरी’ इकाई लगाने को लेकर 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है।

भेल ने एक बयान में कहा, ‘‘कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. (आईओसीएल) से सल्फर रिकवरी यूनिट लगाने का आर्डर हासिल किया है।’’

इस ऑर्डर के साथ भेल ने तेल एवं गैस की विपणन प्रक्रिया पैकेज कारोबार में कदम रखा है।

बयान के अनुसार 400 करोड़ रुपये मूल्य के ऑर्डर के तहत भेल आईओसीएल की ओडिशा में पारादीप रिफाइपरी में 525 टन प्रतिदिन ‘सल्फर रिकवरी’ इकाई लगाएगी।

कंपनी कारोबार को विविध रूप देने में लगी है और उसका उसे लाभ भी मिलने लगा है। नये क्षेत्रों में वृद्धि के लिहाज से भेल के लिये यह ऑर्डर काफी महत्वपूर्ण है।

ऑर्डर के तहत परियोजना को 25 महीने में पूरा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट