लाइव न्यूज़ :

निर्यातकों की मदद के लिए विनिमय दर जैसे मुद्दों पर बैंकों को अधिक उदार होना चाहिए: गोयल

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:40 IST

Open in App

मुंबई 23 सितंबर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंकरों को निर्यातक वर्ग की मदद के लिए विनिमय दर जैसे मुद्दों पर 'अधिक उदार' होना चाहिए।

उन्होंने दंडात्मक ब्याज दरों के मुद्दे पर एक समान उदार दृष्टिकोण अपनाने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विदेशी बाजारों से भुगतान प्रभावित हुआ है।

गोयल ने यहां एक्जिम बैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विनिमय दर जैसे मुद्दों पर मुझे लगता है कि बैंकों को थोड़ा और उदार होने की जरूरत है। बैंक दो पैसे का लाभ दे सकते हैं।’’

वही गोयल ने सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन, (सीप्ज) मुंबई में निर्यातकों के साथ बातचीत में कहा कि वाणिज्य मंत्रालय विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) के मानदंडों को आसान बनाने और इकाइयों के लिए इन क्षेत्रों से बाहर निकलने को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय मौजूदा एसईजेड की आंशिक रूप से मान्यता रद्द करने के तरीकों पर भी विचार कर रहा है ताकि जिन क्षेत्रों में अधिक मांग नहीं है, उनका उपयोग औद्योगिक या अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सके।

निर्यातकों के साथ बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि निर्यातकों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर सरकार विचार कर रही है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वाणिज्य मंत्रालय, वित्त मंत्रालय के साथ 800 डॉलर तक के कृत्रिम आभूषणों के लिए ई-कॉमर्स को निर्बाध रूप से अनुमति देने और पुराने सामानों के मूल्यह्रास के मुद्दों पर भी चर्चा कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम