लाइव न्यूज़ :

बैंकों ने कर्ज सुलभ कराने के कार्य्रक्रम के तहत 63,574 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किये

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि आसानी से कर्ज सुलभ कराने के कार्यक्रम के तहत पिछले पखवाड़े में बैंकों ने 63,574 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किये हैं।

इस कार्यक्रम के तहत बैंक पात्र कर्जदारों को निर्धारित नियमों के तहत कर्ज मंजूरी के लिये देश के विभिन्न भागों में विशेष शिविर लगाते रहे हैं।

ज्यादातर बैंक त्योहारों के दौरान रियायती दरों पर कर्ज की पेशकश कर रहे हैं। साथ ही प्रसंस्करण शुल्क से भी छूट दे रहे हैं।

वित्त मंत्री के कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा है कि देशभर में आसानी से कर्ज सुलभ कराने के लिये 16 अक्टूबर, 2021 से शुरू कार्यक्रम (क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम) के तहत 31 अक्टूबर तक देश भर में 10,580 शिविरों के जरिये 13.84 लाख उपभोक्ताओं को 63,574 रुपये के ऋण की मंजूरी दी गयी।

मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत आबंटित कर्ज केंद्र सरकार की विभिन्न कर्ज गारंटी योजनाओं के तहत आबंटित ऋण के अलावा है।

वित्त मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार, 3.2 लाख लाभार्थियों को 21,687.23 करोड़ कारोबारी ऋण मंजूर किये गये हैं। जबकि 59,090 ग्राहकों को 4,560,39 करोड़ रुपये के वाहन कर्ज मंजूर किये गये हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 41,226 लोगों को 30 अक्टूबर, 2021 तक 8,994.25 करोड़ रुपये का आवास ऋण मंजूर किया गया।

इसके अलावा, पिछले पखवाड़े के दौरान सात लाख किसानों ने कृषि कर्ज के रूप में 16,734.62 करोड़ रुपये प्राप्त किये।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर, 2019 से मार्च, 2021 तक इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये थे। इसका मकसद खुदरा, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले क्षेत्रों की कर्ज जरूरतों को पूरा करना था।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि उस दौरान 4.94 लाख करोड़ रुपये वितरित किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती