लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Lord Ram: 400 करोड़ रुपये जीएसटी जमा, राम मंदिर निर्माण से सरकारी खजाने में बंपर कमाई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2024 15:05 IST

Ayodhya Lord Ram: यज्ञ (आंदोलन) आजादी की 1,000 साल की लड़ाई से कम नहीं है। वहां जितने कष्ट सहे गए और बलिदान हुए हैं, वैसा ही राम जन्मभूमि मुक्ति के इस यज्ञ में भी हुआ है। यह (आंदोलन) लोक कल्याण के लिए हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देAyodhya Lord Ram: कर वसूली का वास्तविक आंकड़ा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सरकार ही बता सकेगी।Ayodhya Lord Ram: गांव के घर-घर में बनने वाले शिवलिंग देश-विदेश के मंदिरों में स्थापित किए जाते हैं।Ayodhya Lord Ram: नर्मदा नदी के किनारे पर बसा हुआ यह गांव सुंदर शिवलिंग निर्माण के लिए मशहूर है।

Ayodhya Lord Ram: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को अनुमान जताया कि अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बने मंदिर के परिसर में जारी निर्माण कार्यों से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तौर पर सरकारी खजाने में करीब 400 करोड़ रुपये जमा होंगे। राय ने इंदौर में अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में कहा,‘‘मेरा अनुमान है कि राम मंदिर निर्माण कार्य में सरकार को जीएसटी के रूप में करीब 400 करोड़ रुपये तक मिल जाएंगे। हालांकि, इस कर वसूली का वास्तविक आंकड़ा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सरकार ही बता सकेगी।’’

उन्होंने बताया कि 70 एकड़ पर विकसित हो रहे राम मंदिर परिसर में कुल 18 मंदिर बनने हैं जिनमें महर्षि वाल्मीकि, शबरी और तुलसीदास के मंदिर भी शामिल हैं। राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण कार्य में सरकार को मिलने वाले करों में एक रुपये की भी कमी नहीं आएगी और ‘‘शत प्रतिशत कर’’ अदा किया जाएगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अयोध्या में राम मंदिर समाज के आम लोगों के सहयोग से बन रहा है। राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की इस धार्मिक नगरी में ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं कि प्रति दिन दो लाख श्रद्धालुओं के आने पर भी किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी। चंपत राय, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने के आंदोलन में न जाने कितने लोगों, उनके परिवारों और रिश्तेदारों को कष्ट हुआ होगा। राय ने कहा,‘‘यह यज्ञ (आंदोलन) आजादी की 1,000 साल की लड़ाई से कम नहीं है। वहां जितने कष्ट सहे गए और बलिदान हुए हैं, वैसा ही राम जन्मभूमि मुक्ति के इस यज्ञ में भी हुआ है। यह (आंदोलन) लोक कल्याण के लिए हुआ है।’’

राय, अयोध्या के राम मंदिर परिसर में बनने वाले शिव मंदिर के लिए शिवलिंग तय करने के उद्देश्य से रविवार को मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बकावा गांव गए थे। उन्होंने बताया कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी के सुझाव पर एक वास्तुकार के साथ बकावा गए थे। नर्मदा नदी के किनारे पर बसा हुआ यह गांव सुंदर शिवलिंग निर्माण के लिए मशहूर है। इस गांव के घर-घर में बनने वाले शिवलिंग देश-विदेश के मंदिरों में स्थापित किए जाते हैं।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशराम जन्मभूमिGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?