लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई उच्च न्यायालय का फैसला, फेसबुक पेज पर टिप्पणियों के लिए मीडिया कंपनियां जिम्मेदार

By भाषा | Updated: September 8, 2021 12:18 IST

Open in App

कैनबरा, आठ सितंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष अदालत ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि मीडिया कंपनियां उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर तीसरे पक्षों द्वारा लिखी गई टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार हैं।

उच्च न्यायालय ने इस बारे में ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े मीडिया कंपनियों...फेयरफैक्स मीडिया पब्लिकेशंस, नेशनवाइड न्यूज और आस्ट्रेलियन न्यूज चैनल की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि वे टिप्पणियों की ‘प्रकाशक’ हैं।

अदालत ने मीडिया कंपनियों के खिलाफ 5-2 मत से फैसला दिया। अदालत ने कहा कि मीडिया कंपनियों ने इस टिप्पणियों को प्रोत्साहन दिया और वे पूरी बातचीत में शामिल रहीं।

इस फैसले के बाद पूर्व में हिरासत में लिए नाबालिग डायलैन वॉलर इन मीडिया संगठनों के खिलाफ अवमानना का मामला चला सकता है। वॉलर ने द सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड, द ऑस्ट्रेलियन, सेंट्रेलियन एडवोकेट, स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया और द बोल्ट रिपोर्ट जैसे टेलीविजन प्रसारकों तथा समाचार पत्रों के फेसबुक पृष्ठों पर टिप्पणियों के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की अपील की थी।

वॉलर का अवमानना का मामला न्यू साउथ वेल्स राज्य सुप्रीम कोर्ट में 2017 में रोक दिया गया था। उस समय इस सवाल का जवाब नहीं मिला था कि क्या मीडिया कंपनियां फेसबुक प्रयोगकर्ताओं की टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार हैं।

इन कंपनियों ने वॉलर के नॉर्दर्न क्षेत्र के नाबालिग हिरासत केंद्र में बिताए गए समय से संबंधित रिपोर्ट प्रकाशित की थी। उसके बाद फेसबुक प्रयोगकर्ताओं ने वॉलर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।

इस बारे में फेसबुक ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?