लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद एशियाई बाजारों में तेजी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 10:46 IST

Open in App

तोक्यो, 16 नवंबर (एपी) स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 के शुक्रवार को नए उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को एशियाई बाजारों की शुरुआत मजबूती के रुख के साथ हुई। हालांकि, कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन जापान और चीन के मजबूत आंकड़ों की वजह से अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से पुनरोद्धार की उम्मीद बंधी है।

जापान की वृद्धि दर के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। पिछली तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था 21 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ी है। इसके अलावा चीन के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से भी निवेशकों की धारणा अच्छी हुई है।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में तोक्यो का निक्की-225 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,798.41 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह हांगकांग का हैंगसेंग 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,209.66 अंक पर कारोबार कर रहा था।

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,534.78 अंक पर और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स-200 1.2 प्रतिशत के लाभ से 6,484.30 अंक पर था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,322.25 अंक पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा