लाइव न्यूज़ :

आसियान, भारत को डिजिटल संपर्क बढ़ाने के तरीके तलाशने चाहिए: सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और आर्थिक नीतियों के समन्वय मंत्री हेंग स्वी कीट ने बुधवार को कहा कि भारत और आसियान समूह को दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए डिजिटल संपर्क तेज करने के तरीके तलाशने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि सिंगापुर डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं के बेहतर एकीकरण के लिए भारत के साथ साझेदारी करने का इच्छुक है और दोनों देशों को आंकड़े साझा करना चाहिए एवं आंकड़ों के स्थानीयकरण से बचना चाहिए।

एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशन्स (आसियान) के सदस्यों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यामां, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

उन्होंने उद्योग संगठन सीआईआई की वार्षिक बैठक 2021 में कहा, "आसियान एक तेजी से बढ़ता हुआ उपभोक्ता बाजार है जिसमें एक बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग है और एक आबादी है जो तेजी से डिजिटल रूप से जुड़ी हुई है। माल की आवाजाही और सीधे संपर्क से परे, आसियान और भारत के लिए डिजिटल संपर्क बढ़ाने के तरीके तलाशना भी जरूरी है।"

उप प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सिंगापुर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से व्यापार लेन-देन को सक्षम बनाने में मदद करनी चाहिए।

उन्होंने भारत-सिंगापुर मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कहा कि दोनों देशों को इस समझौते से लाभ हुआ है और द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश एक अच्छी दर पर बढ़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस