लाइव न्यूज़ :

अगले साल मार्च तक सभी शहरों में ऑनलाइन भवन अनुमति प्रणाली होगी: आवास सचिव

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के तहत अगले साल मार्च तक सभी शहरों में ऑनलाइन भवन अनुमति प्रणाली होगी। फिलहाल यह सुविधा 2,500 शहरों में है।

उन्होंने उद्योग मंडल सीआईआई और रियल एस्टेट सेवा कंपनी जेएलएल इंडिया द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि सरकार ने देश में ‘सभी के लिए आवास’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत पहले ही 1.14 करोड़ घरों को मंजूरी दी है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘इस समय लगभग 2,500 शहरों में ऑनलाइन भवन अनुमति प्रणाली चालू कर दी गई है,’’ जिससे अनुपालन लागत और समय में कमी आई है।

सचिव ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि अगले साल मार्च तक हम इस प्रणाली को सभी शहरों में पूरी तरह लागू कर देंगे।’’

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली को 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह लागू कर दिया गया है और जल्द ही सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसे शुरू कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती