लाइव न्यूज़ :

चीन में अलीबाबा समूह की ई-वित्त कंपनी एंट के आईपीओ की सूचीबद्ध टली

By भाषा | Updated: November 3, 2020 23:01 IST

Open in App

हांगकांग, तीन नवंबर (एपी) दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी चीन की एंट फाइनेंशियल को शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार में सूचीबद्ध कि जाने के कार्यक्रम को अंतिम घड़ी में निलंबित कर दिया गया है। एंट फाइनेंस, अलीबाबा समूह की कंपनी है जिसने हाल ही में 34.5 अरब डॉलर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाकर चीन को कोरोना संकट से उबारने में मदद की है।

शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंधन ने मंगलवार नियामकीय बदलावों और सूचीबद्धता से जुड़े नियमों को पूरा करने, और पूरी सूचना देने में एंट समूह के एंट समूह के विफल रहने का अंदेशा जताते हुए बजार में इसके शेयरों की खरीद-फरोख्त वृहस्पतिववार को शुरू किए जाने का कायक्रम निलंबित कर दिया।

लेकिन उसने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

वहीं हांगकांग एक्सचेंज ने भी कुछ घंटो बाद इसी तरह का रुख अपनाया।

शंघाई में खुदरा निवेशकों ने कंपनी के 34.5 अरब डॉलर के आईपीओ में करीब 3,000 करोड़ डॉलर के शेयरों के लिए बोलियां लगायी हैं।

शेयर बाजारों की ओर से कंपनी के शेयरों को सूचीबद्ध करने पर यह रोक कंपनी के संस्थापक जैक मा और अन्य अधिकारियों की सोमवार को नियामकों के साथ हुई बैठक के बाद लगायी गयी है।

चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा के अलीबाबा समूह की कंपनी एंट फाइनेंशियल की सूचीबद्धता रुकना एक बड़ा झटका है। कंपनी के आईपीओ को दिसंबर में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद मंद पड़ी चीन की अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार देने वाला कदम माना गया।

एंट फाइनेंशियल दुनिया की सबसे बड़ी वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी अलीपे का परिचालन करती है। इसके अलावा वह टैंसेंट की वीचैट पे का भी संचालन करती है। यह दोनों ही कंपनियां चीन के डिजिटल भुगतान मार्केट में दबदबा रखती हैं।

चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना, बीमा नियामक चाइना बैंकिंग एंड इंश्योरेंस रेग्युलेटरी कमीशन, शेयर बाजार नियामक सिक्युरिटीज रेग्युलेटरी कमीशन और मुद्रा बाजार नियामक स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने जैक मा, एंट समूह के चेयरमैन एरिक जिंग और अध्यक्ष हू शिओमिंग के साथ ‘नियामकीय साक्षात्कार’ किए हैं।

किसी भी पक्ष ने बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

एंट समूह ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ वित्तीय क्षेत्र की सेहत और स्थिरता को लेकर बातचीत की गयी।’’ कंपनी ने कहा कि वह बैठक में सामने आए विचारों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन यह जानकारी नहीं दी कि उसके कार्यकारियों को क्या निर्देश दिए गए हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘हम समावेशी सेवाएं देने के लिए अपनी क्षमताओं को बेहतर करना जारी रखेंगे। ताकि आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके जो आम लोगों के जनजीवन को बेहतर कर सके।’’

जैक मा ने 1999 में अलीबाबा की स्थापना की थी। इसका मकसद चीन के थोक विक्रेताओं की विदेशी खुदरा कंपनियों के बराबर लाकर खड़ा करने में मदद करना था। अलीपे को कम क्रेडिट कार्ड वाली अर्थव्यवस्था में भुगतान की सुविधाएं देने के लिए विकसित किया गया। एंट समूह में अलीबाबा की एक तिमाही हिस्सेदारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?