लाइव न्यूज़ :

अजित पवार के पास था वित्त मंत्रालय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास लिया?, अगला बजट पेश करेंगे सीएम?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 20:45 IST

सुशील कुमार शिंदे ने नौ बार, रामराव अडिक ने आठ बार, मधुकरराव चौधरी ने पांच बार और यशवंतराव मोहिते ने चार बार बजट पेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ खडसे ने तीन बार और महादेव शिवंकर ने दो बार बजट पेश किया था। शासनकाल में 10 बार बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है।फडणवीस द्वारा अगला बजट पेश किए जाने की प्रबल संभावना है।

मुंबईः महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि अगले महीने विधानसभा सत्र के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पेश करें। वित्त मंत्रालय का प्रभार इसके पहले अजित पवार के पास था। बुधवार सुबह पुणे के बारामती में हुए विमान हादसे में पवार (66) और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

पवार का बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राज्य के पहले वित्त मंत्री दिवंगत शेषराव वानखेड़े का राज्य में 13 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा अगला बजट पेश किए जाने की प्रबल संभावना है। यह फडणवीस का दूसरा बजट होगा,

क्योंकि उन्होंने मार्च 2023 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहते हुए वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश किया था। वर्तमान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जयंत पाटिल को 1999 से 2014 तक कांग्रेस- राकांपा(अविभाजित) के शासनकाल में 10 बार बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है।

उनसे पहले सुशील कुमार शिंदे ने नौ बार, रामराव अडिक ने आठ बार, मधुकरराव चौधरी ने पांच बार और यशवंतराव मोहिते ने चार बार बजट पेश किया था। वर्ष 1995-99 के शिवसेना-भाजपा शासनकाल में एकनाथ खडसे ने तीन बार और महादेव शिवंकर ने दो बार बजट पेश किया था।  

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारएकनाथ शिंदेबजटMaharashtra BJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां