लाइव न्यूज़ :

अडाणी गैस ने जे मधोक एनर्जी के तीन शहरों के गैस लाइसेंस का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर अडाणी गैस लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने जे मधोक एनर्जी के लुधियाना, जालंधर और कच्छ (पूर्व) शहरों के गैस लाइसेंस का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने हालांकि अधिग्रहण की राशि के बारे में बताया।

जे मधोक एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को तेल नियामक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने बकाया चुकाने में देरी और नगरीय गैस लाइसेंस हासिल करने में कथित अनियमितताओं के कारण नोटिस दिया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अडाणी गैस लिमिटेड ने लुधियाना, जालंधर और कच्छ (पूर्व) में नगरीय गैस लाइसेंसे के अधिग्रहण के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

अडाणी गैस ने बताया कि सभी तीन भौगोलिक क्षेत्रों में मांग बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं।

जे मधोक को 2013 में जालंधर में गैस लाइसेंस मिला था, जबकि इसके दो वर्ष बाद लुधियाना और कच्छ (पूर्व) के लाइसेंस उसे हासिल हुए।

पीएनजीआरबी के मुताबिक कंपनी ने अपनी प्रतिबद्धताओं पर बहुत कम प्रगति की और इसके चलते 2016 में उसके लाइसेंस रद्द कर दिए गए।

इसके बाद जे मधोक ने अपीलीय न्यायाधिकरण में इस फैसले को चुनौती दी और इसके बाद नियामक के फैसले पर रोक लगा दी गई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम