लाइव न्यूज़ :

थॉमस कुक के एक सर्वेक्षण में 89 प्रतिशत लोग यात्राएं फिर शुरू करने के पक्ष में

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर कोविड-19 महामारी ने लोगों के आने-जाने पर कई तरह की पाबंदियां लगायीं। लेकिन अब एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि 89 प्रतिशत लोग फिर से यात्राएं शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।

यात्रा सेवाएं देने वाली कंपनी थॉमस कुक इंडिया और उसकी समूह कंपनी एसओटीसी ट्रैवल का यह सर्वेक्षण देश के पहले और दूसरे दर्जे के शहरों में किया गया। 89 प्रतिशत लोगों के यात्राएं फिर शुरू करने का आंकड़ा ग्राहकों की धारणा में आए सुधार को भी प्रदर्शित करता है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि यह संयुक्त सर्वेक्षण 2,700 ग्राहकों के बीच किया गया। इसका मकसद ग्राहकों की यात्रा पसंद और उनके व्यवहार में आए बदलाव का पता लगाना था।

सर्वेक्षण के मुताबिक 67 प्रतिशत लोग अगले छह महीने में यात्रा करने के इच्छुक हैं। जबकि 33 प्रतिशत कोविड-19 का टीका आने के बाद यात्रा करने में रुचि रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!