लाइव न्यूज़ :

मेडप्लस के आईपीओ को पहले दिन 70 प्रतिशत अभिदान

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर फार्मेसी खुदरा श्रृंखला मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को निर्गम के पहले दिन 70 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,398.3 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,25,75,154 शेयरों की पेशकश पर 87,62,598 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 1.29 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 16 प्रतिशत और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित शेयरों पर छह प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 798.30 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।

आईपीओ के लिए 780 रुपये से लेकर 796 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा रखा गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 418 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं