लाइव न्यूज़ :

अनुपम रसायन के आईपीओ में 44 गुना आवेदन

By भाषा | Updated: March 16, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 16 मार्च विशेष प्रकार के रसायनों का कारेाबार करने वाली कंपनी अनुपम रसायन इंडिया लि. के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को अंतिम दिन तक कुल 44.06 गुना अभिदान प्राप्त हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस निर्गम में 42,74,80,578 करोड़ शेयरों की मांग आयी है, जबकि कंपनी ने 97,01,809 शेयरों की पेशकश की थी।

यह आईपीओ 760 करोड़ रुपये का है। इसमें पात्र संस्थागत निवेशकों के वर्ग में 65.74 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के वर्ग में 97.42 गुना और खुदरा निवेशकों के वर्ग में 10.77 गुना अभिदान मिला। इससे पहले कंपनी ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 225 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस आईपीओ में आवेदन मूल्य प्रति शेयर 553-555 रुपये रखा गया था।

कंपनी 1984 से काम कर रही है और मुख्य रूप से कृषि, सौंदर्य सामग्री और औषधियों के रसायन तैयार करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?