लाइव न्यूज़ :

सतत निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं कॉरपोरेट जगत के 30 दिग्गज

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:36 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 20 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन से निपटने, पर्यावरण को संरक्षित करने, गरीबी को समाप्त करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य देखभाल एवं शिक्षा में सुधार सहित 2030 के लिए निर्धारित विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने को व्यापार जगत के 30 शीर्ष अधिकारी निजी निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।

दो साल पहले सतत विकास के लिए वैश्विक निवेशक गठबंधन की शुरुआत करने वाले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित एक बैठक में कहा कि वह विकासशील देशों के लिए अधिक से अधिक निवेश और शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन तथा सतत विकास को हर किसी की नीति तथा व्यापार मॉडल का आधार बनाने के लिए समूह की ओर देख रहे हैं।

व्यापार प्रमुखों के गठबंधन का कहना है कि अपनी शुरुआत के बाद से गठबंधन ने सतत विकास में दीर्घकालिक निवेश आकर्षित करने के लिए मानकों, उपकरणों और उत्पादों को विकसित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य भागीदारों के साथ काम किया है।

गठबंधन में शामिल व्यापार प्रमुख 24 देशों के हैं। इनमें कंपनियां, बड़े संस्थागत निवेशक, शेयर बाजार, वाणिज्यिक बैंक और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा तथा विनिर्माण इकाइयां शामिल हैं।

इनमें अमेरिका में सिटीग्रुप और बैंक ऑफ अमेरिका, स्विट्जरलैंड में यूबीएस ग्रुप, ऑस्ट्रेलिया में अवेयर सुपर, मलेशिया में सीआईएमबी, भारत में इन्फोसिस और नाइजीरिया में पाल पेंशन के साथ-साथ एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना के अध्यक्ष शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?