लाइव न्यूज़ :

28 प्रतिशत भारतीयों की यात्रा की योजना, कोविड की तीसरी लहर का खतरा बढ़ना तय : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 25, 2021 22:29 IST

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई देश में 28 प्रतिशत भारतीय इस वर्ष अगस्त-सितंबर के बीच यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, जिससे कोविड-19 की तीसरी लहर का खतरा बढ़ना तय है। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोकलसर्कल्स ने एक बयान में कहा कि 12 अप्रैल के उसके सर्वेक्षण में कोविड-19 की दूसरी लहर के खतरे के प्रति आगाह करते हुए सरकारों को यात्रा प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया गया था।

उसने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जोखिम का अनुमान लगाने और आने वाले महीनों के लिए लोगों की यात्रा योजनाओं को समझने के लिए उसने एक और सर्वेक्षण किया। इसमें लोगों से उनकी यात्रा का कारण भी पूछा गया।

इस सर्वेक्षण में 311 जिलों के 18,000 लोगों ने भाग लिया, जिसमें से 68 प्रतिशत पुरुष और शेष महिलाएं शामिल रहीं।

लोकलसर्कल्स ने बताया कि 28 प्रतिशत नागरिक अगस्त-सितम्बर के दौरान यात्रा की योजना बना रहे हैं। हालांकि इनमें से केवल पांच प्रतिशत लोगों ने बुकिंग की है।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की दूसरी भीषण लहर के दौरान कई लोगों को गर्मियों के लिए अपनी यात्रा योजना रद्द करनी पड़ी थी, जिसके बाद लोग अब यात्रा की योजना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!