लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जाह्नवी कपूर को फोटोग्राफर्स ने बुलाया सारा अली खान, देखिए कैसे एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2020 14:09 IST

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें फोटोग्राफर्स उन्हें सारा अली खान (Sara Ali Khan) के नाम से बुलाते हुए नजर आ रहे हैं। जानिए एक्ट्रेस का रिएक्शन कैसा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देजाह्नवी कपूर ने शानदार तरीके से हैंडल की थी सिचुएशनहंसते हुए मौके से निकली थीं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने साल 2018 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। तब से अब तक दोनों अभिनेत्रियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिलहाल, दोनों स्टार किड्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। मगर सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें फोटोग्राफर्स जाह्नवी को सारा के नाम से बुलाते हुए नजर आ रहे हैं।

वैनिटी वैन से बाहर निकली थीं जाह्नवी कपूर

दरअसल, जाह्नवी कपूर नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के टॉक शो की शूटिंग के लिए अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उन्हें सारा जी कहकर पुकारने लगे। ऐसे में जाह्नवी ने भी शानदार रिएक्शन दिया। उन्होंने इसका हंसकर जवाब देते हुए कहा, 'जान बूझ के बोला न आपने'। बता दें, एक्ट्रेस इस बात का जरा भी बुरा नहीं माना और वो वहां से चली गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक साल पुराना है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'

फिलहाल, जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही अफ्ज़ा' और दोस्ताना 2 में नजर आने वाली हैं। बता दें, जाह्नवी की अपकमिंग फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' OTT प्लेटफॉर्म पर 12 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में अंगद बेदी उनके भाई की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में जाह्नवी कपूर और अंगद बेदी के अलावा मानव विज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे।

टॅग्स :जाह्ववी कपूरसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल