लाइव न्यूज़ :

AR Rahman: भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर?, मुझे माफ कर दो?, ए आर रहमान ने दी सफाई, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 15:15 IST

watch AR Rahman: वेव समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष 'जला' की प्रस्तुति, रूह-ए-नूर और नगालैंड के युवा संगीतकारों के साथ काम और बहुसांस्कृतिक वर्चुअल बैंड सीक्रेट माउंटेन बनाने का उल्लेख किया।

Open in App
ठळक मुद्देरहमान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें यह स्पष्टीकरण दिया। उद्देश्य हमेशा संगीत के माध्यम से उत्थान, सम्मान और सेवा करना रहा है।काम और बहुसांस्कृतिक वर्चुअल बैंड सीक्रेट माउंटेन बनाने का उल्लेख किया।

नई दिल्लीः जानेमाने संगीतकार ए आर रहमान ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने हाल में दिए गए एक साक्षात्कार में अपनी टिप्पणी के बाद हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि इरादे "कभी-कभी गलत समझे जा सकते हैं", लेकिन वह अपने शब्दों से किसी को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते थे। "रोजा", "बॉम्बे" और "दिल से..." जैसी फिल्मों में अपने संगीत के लिए जाने जाने वाले रहमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने यह स्पष्टीकरण दिया।

संगीतकार रहमान (59) ने कहा कि संगीत हमेशा से "भारत की संस्कृति से जुड़ने और उसका सम्मान करने का एक तरीका रहा है।" उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि कभी-कभी इरादों को गलत समझा जा सकता है। हालांकि मेरा उद्देश्य हमेशा संगीत के माध्यम से उत्थान, सम्मान और सेवा करना रहा है।

मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की इच्छा नहीं रखी और मुझे उम्मीद है कि मेरी ईमानदारी महसूस की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय होने पर मुझे गर्व है क्योंकि यह मुझे एक ऐसा मंच बनाने की शक्ति देता है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और बहुसांस्कृतिक आवाजों का जश्न मनाने की अनुमति देता है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी संगीत यात्रा हमेशा ईमानदारी और उद्देश्य से जुड़ी रही है। उन्होंने वेव समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष 'जला' की प्रस्तुति, रूह-ए-नूर और नगालैंड के युवा संगीतकारों के साथ काम और बहुसांस्कृतिक वर्चुअल बैंड सीक्रेट माउंटेन बनाने का उल्लेख किया।

साथ ही, नितेश तिवारी की रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' के लिए संगीत तैयार करने को गर्व और सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हर यात्रा ने मेरे उद्देश्य को और मजबूत किया है।’’ रहमान की ये टिप्पणी बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ एक साक्षात्कार के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में हिंदी फिल्म उद्योग में सत्ता परिवर्तन के कारण उन्हें कम काम मिल रहा है और कहा कि इसका कारण "सांप्रदायिक" भी हो सकता है।

उन्होंने साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मैं काम की तलाश में नहीं रहता। मैं चाहता हूं कि ईमानदारी से काम करने की बदौलत काम खुद मेरे पास आए। मुझे लगता है कि जब मैं चीजों की तलाश में निकलता हूं तो वह एक तरह का अपशकुन होता है। आज फैसले ऐसे लोगों के हाथ में हैं जो रचनात्मक नहीं हैं।

इसमें सांप्रदायिक रंग भी हो सकता है, हालांकि यह कभी सीधे तौर पर मेरे सामने जाहिर नहीं हुआ। मुझे यह कानाफूसी के तौर पर पता चलता है कि उन्होंने आपको बुक किया था, लेकिन म्यूजिक कंपनी ने आगे बढ़कर उनके पांच कंपोजर को काम दे दिया।’’ 

टॅग्स :एआर रहमानदुबईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार