लाइव न्यूज़ :

वीडियो: रजनीकांत की नई फिल्म काला का टीजर रिलीज, तो क्या फिल्म में छिपा है राजनीतिक संदेश?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 2, 2018 16:23 IST

फिल्म स्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म काला का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

Open in App

रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म काला का टीजर गुरुवार (एक मार्च) को रिलीज हुआ। फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रजनीकांत के साथ नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण रजनी के दामाद और अभिनेता धनुष के प्रोडक्शन हाउस ने किया है। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत ने किया है। संगीत संतोष नारायम ने दिया है। कैमरा मुरली जी ने किया है। अभी ये साफ नहीं है कि फिल्म का हिन्दी संस्करण कब रिलीज होगा।

एक मिनट से थोड़े लम्बे इस टीजर में रजनीकांत गरीबों के मसीहा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका नाम काला कलीकारन है। काला के टीजर में रजनीकांत हमेशा काले कपड़ों में नजर आते हैं और नाना पाटेकर सफेद कपड़ों में। टीजर में रजनी को हीरो और नाना को विलेन दिखाया गया है। 

 टीजर में रजनीकांत काला के रूप में कहते हैं, "काला रंग कामगार का रंग है, कभी हमारी चाल में आओ तो देखोगे कि इसमें कितने रंग हैं।"  रजनीकांत की पिछले फिल्म कबाली बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। ऐसे में उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीद रहेगी। 

देखें रजनीकांत की फिल्म 'Kaala' का टीजर

रजनीकांत तमिलनाडु की चुनावी राजनीति में उतरने की भी घोषणा कर चुके हैं। वो अपनी पार्टी बनाने वाले हैं। वो अपनी पार्टी का चिह्न पहले ही सार्वजनिक कर चुके हैं। रजनी ने एक वेबसाइट भी बनाई है जिस पर पंजीकरण करके उनकी आगामी पार्टी का सदस्य बना जा सकता है। ऐसे में रजनीकांत की इस फिल्म के राजनीतिक संदेश पर भी सभी की नजर रहेगी।  

 

टॅग्स :रजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार