लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साइन किया नया असाइनमेंट, ओटीटी को बेचेंगे अपनी शादी की तस्वीरें

By वैशाली कुमारी | Updated: December 8, 2021 22:04 IST

खबरों के अनुसार ये भी बताया गया है कि कैटरीना और विक्की अपनी शादी की तस्वीरें ओटीटी को बेचेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे वेडिंग के लिए सवाई माधोपुर जिले में स्थित 700 साल पुराने सिक्स सेंस होटल किले को हेरिटेज लुक से सजाया गया हैविक्की और कैटरीना हर एक एड के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच चार्ज कर सकते हैं

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं, विक्की और कैटरीना की शादी से जूड़ी कई सारी खबरें सामने आ रहीं है। ऐसे में इस कपल के बारे में एक नया अपडेट सामने आया है कि दोनों ने 2 बड़े ब्रांडों के साथ असाइनमेंट साइन किया है। खबरों के अनुसार ये भी बताया गया है कि कैटरीना और विक्की अपनी शादी की तस्वीरें ओटीटी को बेचेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना ने शादी के टेलीकास्ट के अधिकार अमेज़न प्राइम वीडियो को 80 करोड़ रुपये में बेचे हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की और कैटरीना आने वाले साल 2022 के लिए विज्ञापन के लिए 2 ब्रांड के साथ नया असाइनमेंट साइन कर सकते हैं। वहीं ब्रांडों में से एक फिटनेस ब्रांड है तो दूसरा एक लक्जरी ब्रांड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना हर एक एड के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच चार्ज कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के संगीत की रस्म के बाद आज पारंपरिक हल्दी की रस्म की गई। सारी ही रस्में धूम धाम से निभाई जा रहीं है। मंगलवार रात को संगीत समारोह का आयोजन किया गया। बतादें कि इस ग्रैंड वेडिंग के लिए सवाई माधोपुर जिले में स्थित 700 साल पुराने सिक्स सेंस होटल किले को हेरिटेज लुक से सजाया गया है। 

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि