लाइव न्यूज़ :

VHP ने 'पठान' के खिलाफ अपना विरोध वापस लिया, जानें क्यों लिया ऐसा फैसला?

By भाषा | Updated: January 25, 2023 07:27 IST

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात के प्रतिनिधियों ने पिछले हफ्ते गांधीनगर में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न समूहों से मिली धमकी के बारे में अवगत कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकिनी में दिखाने के लिए ‘पठान’ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।विहिप सहित कई संगठनों के नेताओं ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।ठान’ के खिलाफ बजरंग दल के विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में अश्लील गीत और भद्दे शब्दों को संशोधित किया है।

अहमदाबादः विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की गुजरात इकाई ने रिलीज से एक दिन पहले शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ के खिलाफ अपना विरोध मंगलवार को वापस ले लिया और फिल्म से ‘आपत्तिजनक’ सामग्री को हटाने पर संतोष जताया। विहिप की गुजरात इकाई के सचिव अशोक रावल ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म में ‘‘अश्लील गीत’’ और ‘‘भद्दे शब्द’’ को संशोधित किया है, इसलिए दक्षिणपंथी समूह अब इसकी रिलीज का विरोध नहीं करेंगे।

‘बेशरम रंग’ गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकिनी में दिखाने के लिए ‘पठान’ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। विहिप सहित कई संगठनों के नेताओं ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, जो बुधवार को रिलीज होने वाली है। रावल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में दावा किया कि सेंसर बोर्ड ने अपने हालिया परिपत्र में गाने, रंग और कपड़ों को लेकर 40 से 45 सुधार किए हैं, जिससे मुद्दों का समाधान हो गया, इसलिए अब उन्हें विरोध करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यह हिंदू समुदाय की जीत है।

विहिप नेता ने एक बयान में कहा, ‘‘‘पठान’ के खिलाफ बजरंग दल के विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में अश्लील गीत और भद्दे शब्दों को संशोधित किया है, जो अच्छी खबर है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और पूरे हिंदू समुदाय को बधाई देता हूं, जिन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए यह सफल संघर्ष किया।’’ उन्होंने कहा कि अब यह प्रबुद्ध नागरिकों को तय करना है कि फिल्म देखनी है या नहीं। पूर्व में दक्षिणपंथी समूहों ने गुजरात में फिल्म की रिलीज को रोकने की धमकी दी थी, जबकि राज्य सरकार ने मल्टीप्लेक्स मालिकों के अनुरोध के बाद सिनेमाघरों को पुलिस सुरक्षा का आश्वासन दिया था।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात के प्रतिनिधियों ने पिछले हफ्ते गांधीनगर में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न समूहों से मिली धमकी के बारे में अवगत कराया था। संघवी ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया था और फिल्म के सुचारू प्रदर्शन के लिए सिनेमाघरों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात करने का वादा किया था।

टॅग्स :शाहरुख़ खानवीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल