लाइव न्यूज़ :

IMDb की 2022 की टॉप 10 भारतीय फिल्मों में कश्मीर फाइल्स एकमात्र बॉलीवुड फिल्म, देखें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 14, 2022 12:03 IST

IMDb की 2022 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में कश्मीर फाइल्स एकमात्र बॉलीवुड फिल्म है। यहां तक ​​कि ब्रह्मास्त्र को भी इस लिस्ट में जगह नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने 2022 की शीर्ष 10 फिल्मों की अपनी सूची जारी की है।चौंकाने वाली बात ये है कि शीर्ष 10 की सूची में केवल एक हिंदी फिल्म शामिल है।जहां एसएस राजामौली की आरआरआर ने शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं विवेक रंजन अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स दूसरे स्थान पर रही।

नई दिल्ली: इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) ने 2022 की शीर्ष 10 फिल्मों की अपनी सूची जारी की है। चौंकाने वाली बात ये है कि शीर्ष 10 की सूची में केवल एक हिंदी फिल्म शामिल है। जहां एसएस राजामौली की आरआरआर ने शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं विवेक रंजन अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स दूसरे स्थान पर रही। 

आईएमडीबी के 200 मिलियन से अधिक मासिक आगंतुकों के वास्तविक पृष्ठ दृश्यों द्वारा सबसे लोकप्रिय फिल्मों और वेब श्रृंखलाओं की अपनी सूची निर्धारित करता है। बता दें कि आरआरआर 1920 के दशक में दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण द्वारा अभिनीत) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द बुनी गई एक पूर्व-स्वतंत्रता काल्पनिक कहानी का अनुसरण करती है।

ये फिल्म मार्च में दुनिया भर में पांच भाषाओं तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन भी प्रमुख रोल्स में हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में इसे सर्वश्रेष्ठ गीत और सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणियों में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन भी मिला। वहीं, द कश्मीर फाइल्स, पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा समुदाय के लोगों की हत्याओं के बाद कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को चित्रित करती है।

ये फिल्म साल की सबसे व्यावसायिक रूप से सफल हिंदी फिल्मों में से एक है। अयान मुखर्जी की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर-स्टारर ब्रह्मास्त्र ने इस सूची में जगह नहीं बनाई। फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है, एक बड़े बजट पर बनी एक फैंटेसी फिल्म है। 2022 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में तमिल (विक्रम, पोन्नियिन सेलवन, रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट), तेलुगु (आरआरआर, मेजर, सीता रामम) और कन्नड़ (केजीएफ: चैप्टर 2, कांटारा, 777 चार्ली) फिल्म इंडस्ट्रीज का मजबूत प्रतिनिधित्व है।

चेक करें लिस्ट

(1) आरआरआर (राइज रोर रिवोल्ट)

(2) द कश्मीर फाइल्स

(3) केजीएफ: चैप्टर 2

(4) विक्रम

(5) कांटारा

(6) रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट

(7) मेजर

(8) सीता रामम

(9) पोन्नियिन सेलवन: पार्ट वन

(10) 777 चार्ली

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Bengal Files trailer: विवेक अग्निहोत्री का आरोप, कोलकाता पुलिस ने 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च रोका

बॉलीवुड चुस्कीविवेक अग्निहोत्री दिल्ली में हुए जलभराव पर कसा तंज, कहा- "भारतीय शहर की बदसूरती..."

भारतVivek vs Arvind Kejriwal: 'मुझे वह नुस्खा चाहिए', क्या कुछ दिनों में 4.5 किलो वजन कम करना संभव है, फिल्ममेकर ने कसा तंज

बॉलीवुड चुस्कीसंसद में दिखाई जाएगी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर', निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रोशन के बाद विवेक अग्निहोत्री ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, फोटो ट्वीट कर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?