लाइव न्यूज़ :

बाबरी विध्वंस की बरसी को लेकर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, यूजर ने कहा - काश तुम बाबर के यहां....

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2021 15:30 IST

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर लिखा,  "भगवान का घर तोड़ना पाप होता है। चाहे वो किसी के भी भगवान हों।" अपने इस ट्वीट में उन्होंने हैशटैग बाबरी मस्जिद और बाबरी मस्जिद डेमोलिशन भी हैशटैग के साथ लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा ने ट्विटर पर लिखा- भगवान का घर तोड़ना पाप होता हैरिप्लाई में यूजर ने कहा- काश ये बात आपके पूर्वजों ने बाबर के सामने कहने की हिम्मत की होती

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बाबरी विध्वंस की वर्षगांठ पर एक ट्वीट किया जिस पर यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर लिखा,  "भगवान का घर तोड़ना पाप होता है। चाहे वो किसी के भी भगवान हों।"  अपने इस ट्वीट में उन्होंने हैशटैग बाबरी मस्जिद और बाबरी मस्जिद डेमोलिशन भी हैशटैग के साथ लिखा। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की ये बात कई यूजर्स को पसंद नहीं आई। इस पर रिप्लाई देते हुए एक यूजर्स ने लिखा, काश ये बात आपके पूर्वजों ने बाबर के सामने कहने की हिम्मत की होती।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, काश तुम बाबर के यहां राज नर्तकी होती तो ऐसी पुण्य पावन सलाह देकर उसे राम मंदिर तोड़ने जैसे पाप से बचा लेती।

कोई बात नही जब जागो तभी स्वरा।

वहीं केन्द्रीय वक्फ बोर्ड परिषद् के सदस्य रईस पठान ने तो स्वरा भास्कर से पूछा कि, तो लुटेरे बाबर ने क्यूँ तोड़ा था भगवान का घर, इसपर थोड़ा प्रकाश डालें?

अनुपम के सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने स्वरा के ट्वीट पर अपनी मीर बाक़ी की आत्मा को आपके इस बयान से ठेस पहुँचेगी।

बता दें कि 6 दिसंबर 1992 में अयोध्या में स्थित बाबरी ढांचे को कारसेवकों द्वारा गिराया गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, अब यहां पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

टॅग्स :स्वरा भाष्करट्विटरबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?