लाइव न्यूज़ :

गणेश की पूजा करते अबराम की तस्वीर शेयर करने पर शाहरुख हुए ट्रोल, स्वरा भास्कर ने ऐसे किया बचाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 21, 2018 04:02 IST

ट्रोल्स करने वालों मे लिखा- शाहरुख खान मुस्लिम होते हुए गणेश की पूजा कैसे कर सकते हैं, इस्लाम में ये गुनाह है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर: शाहरुख खान जैसे ही अपने छोटे बेट अबराम की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, वह वायरल हो जाती है। हाल ही में शाहरुख ने गणपति की स्थापना की तस्वीर शेयर की, जिसमें अबराम गणेश मूर्ति के आगे हाथ जोड़े खड़े दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर 16 सितंबर को पोस्ट किया। इसके बाद से लोगो ने एक मुस्लिम होते हुए  गणेश की पूजा करने पर जमकर ट्रोल किया। 

हालांकि कुछ लोगों ने इस तस्वीर की काफी सराहना भी की। तो वहीं, कुछ यूजर का कहना है कि शाहरुख एक सच्चे मुसलमान नही है। एक यूजर ने तो लिखा, इस्लाम में मूर्ति पूजन पर पाबंदी है। शाहरुख को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था। तो वहीं कुछ लोगों ने शाहरुख को ऐसा करने के लिए माफी मांगने की भी सलाह भी दी है। कुछ लोगों ने तो कमेंट में शाहरुख के लिए अपशब्ध तक इस्तेमाल किए। 

सोशल मीडिया पर इन ट्रोल्स को अब स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर जवाब दिया। स्वरा ने तंज कसते हिए ट्वीट किया-  'कई कट्टर मुस्लिमों ने शाहरुख खान को गणेश चतुर्थी मनाने पर ट्रोल किया है। इसको देखकर तो यही लगता है कि अल्पसंख्यकों के बीच भी कुछ बेवकूफ आज भी मौजूद हैं। हालांकि, हमें इस बात से अच्छा लगना चाहिए कि भले ही हमारे धर्म अलग हो लेकिन बेवकूफी के मामले में हम सभी एक हैं।' 

 स्वरा को इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, स्वरा आपने जो लिखा, उसमें व्याकरण की गलती है। इस पर भी स्वरा ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा- दोस्ते मेरे ट्वीट में जो गलती है, मैं उसे सुधार सकती हूं लेकिन जो लोग धर्म के नाम पर दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनका क्या होगा...?

देखें शाहरुख को कैसे-कैसे आए कमेंट

 

 

टॅग्स :शाहरुख़ खानस्वरा भाष्करअबरामगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?